उत्तर प्रदेश होमगार्ड अभ्यर्थी परीक्षा का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक होगा। परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। अलग-अलग पालियों में कुल 34,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां हो चुकी हैं।
इसके लिए छह परीक्षा सहायक और छह रिजर्व सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश से पहले तीन चरण की जांच प्रकिया से गुजरना पड़ेगा। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश मिल पाएगा। वहीं केंद्र के अंदर हर तरह के इलेक्ट्रिक गैजेट के प्रवेश पूरी तरह से पाबंदी रहेगी