• Sat. Jun 27th, 2026

ग्रेटर नोएडा: सस्ते प्लॉट का झांसा देकर 14.50 लाख की ठगी

सूरजपुर में सस्ते दाम पर प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
महामेधा वाली गली सूरजपुर निवासी लाखन सिंह ने बताया कि जून, 2024 में योगेश शर्मा ने उन्हें लखनावली में दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा और मोहनवती से मिलवाया था।

सभी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए मोहनवती के नाम पर 142 वर्गगज का प्लॉट दिखाया और सस्ते दाम पर दिलाने का भरोसा दिया। प्लॉट की कीमत 23 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के दर से 32.66 लाख रुपये बताई गई थी। सौदे के तहत पीड़ित ने 19 जुलाई, 2024 को एक लाख रुपये का चेक टोकन मनी के रूप में दिया। इसके बाद उसी साल 31 जुलाई को 10 लाख रुपये, 15 अगस्त को 1.50 लाख और 25 अगस्त को दो लाख रुपये दिए गए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )