• Sat. Apr 25th, 2026

मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आप का मतलब आलीशान आदमी पार्टी है। साथ ही केजरीवाल के नए घर की तस्वीर भी जारी की। इसके बाद आप ने इन आरोपों पर पलटवार किया।

भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने केजरीवाल के नए घर को ‘शीश महल 2’ बताया और ‘रहमान डकैत’ से तुलना की। मंत्री वर्मा ने कहा कि दिल्ली लूटने के बाद अब पंजाब में भी दूसरा ‘शीश महल’ तैयार हो गया है।

प्रवेश वर्मा के बयान पर आतिशी का पलटवारप्रवेश वर्मा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया। आप ने कहा कि रेखा गुप्ता मीडिया के लिए अपना घर खोल दें। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के घर की तस्वीर नहीं है। केजरीवाल सबको घर दिखा देंगे

‘केजरीवाल हैं दिल्ली के रहमान डकैत’
प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड लहर के दौरान ‘शीश महल’ बनवाया था। उस समय दिल्ली के लोग दवाएं मांग रहे थे, लेकिन ‘शीश महल’ का काम नहीं रुका। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को हराया, तो वह पंजाब चले गए। 

‘भगवंत मान के सरकारी घरों पर केजरीवाल का कब्जा’
वहां भगवंत मान के घर के पास चार सरकारी घरों में से एक पर केजरीवाल ने कब्जा कर लिया। अन्य घरों पर सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने कब्जा किया। वर्मा ने बताया कि पंजाब में भगवंत मान परेशान हैं, क्योंकि केजरीवाल ने वहां भी एक और ‘शीश महल’ बनवा लिया है। केजरीवाल 24 अप्रैल 2026 को 95 लोधी एस्टेट स्थित बंगले में शिफ्ट हुए हैं। वर्मा ने कहा कि सादगी का दावा करने वाले केजरीवाल अब बेहद आलीशान तरीके से रह रहे हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )