• Tue. Apr 28th, 2026

एयर इंडिया और इंडिगो जल्द शुरू करेंगी कतर के लिए उड़ानें: विदेश मंत्रालय

एयर इंडिया और इंडिगो जल्द शुरू करेंगी कतर के लिए उड़ानें: विदेश मंत्रालय

खाड़ी क्षेत्र में उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य की ओर

नई दिल्ली। विदेशी मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि एयर इंडिया और इंडिगो जल्द ही कतर के लिए अपनी उड़ान सेवाएं पुनः प्रारंभ करेंगी। खाड़ी क्षेत्र में हवाई यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने के संकेत दिखा रहा है, जिससे भारतीय विमान कंपनियों के लिए उड़ान पुनः शुरू करना संभव हो सकेगा।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुल चुका है। कतर एयरवेज पहले से ही भारत के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रहा है। साथ ही मिडिल ईस्ट से भारत के लिए अतिरिक्त उड़ानें भी चालू हैं। यूएई और भारत के बीच सोमवार को लगभग 105 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद थी। दुबई और अबू धाबी से सीमित संख्या में व्यावसायिक उड़ानों का संचालन सुरक्षा और संचालन संबंधी कारणों से किया जा रहा है।

सऊदी अरब, ओमान और कुवैत समेत कई खाड़ी देशों के हवाई अड्डों से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। कुवैत एयरवेज और जज़ीरा एयरवेज ने भी सीमित उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। बहरीन का एयरस्पेस भी खुल चुका है, जहां गल्फ एयर विभिन्न भारतीय शहरों के लिए उड़ानें चला रही है।

इराक का हवाई क्षेत्र भी सीमित उड़ानों के साथ खुला है, जिससे यह मार्ग भारत आने के लिए एक यात्रा विकल्प बन गया है। ईरान के हवाई क्षेत्र में फिलहाल कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों की अनुमति है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है, साथ ही वहां फंसे भारतीयों से कहा है कि वे दूतावास की मदद लेकर सुरक्षित रूप से लौटें। अब तक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 2,445 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

इजरायल का हवाई क्षेत्र भी खुल चुका है और वहां से सीमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिन्हें भारत आने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। भारतीय मिशन लगातार अपने नागरिकों, संगठनों और कंपनियों के साथ संपर्क में हैं और काम को सुचारु बनाने में मदद कर रहे हैं।

28 फरवरी से अब तक लगभग 12,96,000 यात्री खाड़ी क्षेत्र से भारत वापस आ चुके हैं। भारतीय दूतावास और संबंधित पदाधिकारी 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा प्रदान कर रहे हैं, जो स्थानीय प्रशासन से संपर्क में रहें और जरूरतमंदों की सहायता करें। विदेश मंत्रालय समय-समय पर नए दिशानिर्देश जारी कर रहा है जिनमें स्थानीय नियम, उड़ान की स्थिति, तथा भारतीय नागरिकों के लिए सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।

Source

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)