• Tue. Apr 28th, 2026

बांदा: दुल्हन को गैस न मिलने से परेशान होकर पिता के साथ सीधे DM कार्यालय पहुंची

गैस एजेंसी में गैस न मिलने से परेशान दुल्हन शादी का कार्ड लेकर पहुंची DM के दरबार

बाँदा में 7 मई को होने वाली शादी की तैयारियों के बीच एक दुल्हन गैस न मिलने से परेशान होकर पिता के साथ सीधे DM कार्यालय पहुंची। युवती ने बताया कि बारात आने वाली है, लेकिन गैस एजेंसी वाले सिलेंडर देने से इनकार कर रहे हैं।

शहर कोतवाली के झील के पुरवा की रहने वाली युवती की 7 मई को शादी है। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। जब परिवार गैस एजेंसी पहुंचा तो वहां से जवाब मिला-DM के यहां जाओ, यहां से गैस नहीं मिलेगी।”_

गैस न मिलने से परेशान होकर दुल्हन शादी का कार्ड लेकर पिता के साथ DM के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

फिलहाल मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )