जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा। डीएम मेधा रूमप ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की जांच की। जो सुरक्षित लगी मिली।
वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों को परखा, जो चलते मिले। वेयरहाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने और पूरी तरह सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए