• Sun. May 3rd, 2026

ग़ाज़ियाबाद: रिटायर्ड अफसर के फ्लैट पर कब्जा, ताला तोड़कर रहने लगे लोग

संजय नगर सेक्टर-23 स्थित जीडीए फ्लैट पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी अमरेश चंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके फ्लैट का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और जाली दस्तावेज बनाकर स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज किया गया है

पीड़ित के अनुसार उनकी मां ने फ्लैट खरीदा था और वे नौकरी के कारण लंबे समय तक बाहर तैनात रहे, जिससे फ्लैट बंद पड़ा था। हाल ही में रिटायरमेंट के बाद जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर अज्ञात लोग रह रहे थे।

पूछताछ में पता चला कि फारुख सिद्दीकी, उनकी पत्नी, सयान समेत अन्य लोग वहां कब्जा जमाए हुए हैं। आरोप है कि कब्जाधारियों ने न केवल फ्लैट में घुसपैठ की, बल्कि अंदर रखा कीमती सामान जैसे सोफा, बेड, फ्रिज, गीजर आदि भी गायब कर दिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )