जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में हीट वेव प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जहां डीएम ने कहा कि जिले में हीट वेव एक्शन प्लान प्रभावी है। ऐसे में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई करनी होगी। ताकि जिले के लोगों को लू से बचाया जा सके। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। दोपहर में श्रमिक काम नहीं करेंगे। उस समय भोजन व आराम करेंगे। रेड लाइट चौराहों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए छायादार ग्रीन मैट लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने बताया कि जिले का सिटी हीट एक्शन प्लान तैयार हैं। जो लागू किया जाएगा। जिसकी समीक्षा कर डीएम मेधा रूमप ने कहा कि सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। वहां पर पर्याप्त दवाओं, ओआरएस व तरल पदार्थ का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह से सक्रिय रखा जाएगा। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में पेयजल, पंखे व बिजली की व्यवस्था करनी होगी। ताकि बच्चों को लू से बचाया जा सके। अपर श्रम आयुक्त को निर्माणाधीन स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए है।