• Wed. May 6th, 2026

ग्रेटर नोएडा: बेनेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है

दादरी थानाक्षेत्र स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूनिवर्सिटी के बाहर बुधवार को सपा छात्र सभा के नेता इसी मामले में प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें नजरबंद कर लिया गया। वहीं गौ रक्षा हिंदू दल के नेताओं ने भी कार्रवाई की मांग की है।

सपा छात्र सभा के अध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि छात्रा को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन होना था। उससे पहले ही पुलिस ने उनके साथियों को नजरबंद कर लिया। नागर ने कहा कि संगठन छात्रा को न्याय दिला कर रहेगा। वहीं गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने भी तत्काल सभी छात्राओं पर अश्लीलता फैलाने पर मुकदमा दर्ज करने और यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )