• Wed. May 6th, 2026

ग्रेटर नोएडा: कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें न होना सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है

सेक्टर 22-डी सोसाइटी के आसपास के क्षेत्र और कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें न होना सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। स्थानीयवासियों ने बताया कि बिजली कटते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

निवासियों के अनुसार अंधेरे के कारण अपराधियों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उनके अनुसार, कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें गांव की बिजली लाइन से जुड़ी हैं, जिससे गांव में बिजली जाते ही कॉलोनी भी लाइट चली जाती है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )