बुधवार को तरुण के पिता दवा लेने दिल्ली गए थे। उनके फ्लैट की चाबी नीतू के फ्लैट में थी। तरुण भी घर पर नहीं था। पुलिस ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे नीतू 18वीं मंजिल के फ्लैट में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर बालकनी से छलांग लगा दी। सोसाइटी के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बिसरख कोतवाली के प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति व मृतक की मां से बातचीत की जा रही है। मृतका के के मायके वालों को भी जानकारी दे दी गई है। उनके राजस्थान से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। महिला का कोई बच्चा भी नहीं है।
ग्रेटर नोएडा: 18वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान