नोएडा विधानसभा क्षेत्र में वर्क सर्किल तृतीय सिविल एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीन ग्रामीणएव सहरी क्षेत्रों को लेकर समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा के अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने नोएडा विकास प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3rd के वरिष्ठ प्रबंधक आर०के०शर्मा जी से
उनके ऑफिस सेक्टर19 में मुलाकात कर उन्हें सिविल एव जनस्वास्थ्य विभाग की रोडो में गड्ढे व वाटर लॉगिंग आदि जनसमाश्याओ से अवगत कराया और उनके निस्तारण की माग की गाँव सदरपुर व सदरपुर कालोनी की जनसमस्याओं का भी एक प्रार्थना पत्र उन्हें सौंपा जिसमें बबलू चौहान ने पिछले कई महीनों से चली आ रही कलोनी वासियों की समस्याओं से अवगत कराया, टूटे हुए एवं गड्ढे में तब्दील रास्तों में आरसीसी रोड नालियां बनवाने,व हल्की बारिश में गाँव के रास्तों पर जलभराव की समस्या,जिसकी वजह पानी की सही निकासी का ना होना।
तथा गाँव के तालाब की सफाई
गाँव में वर्षा ऋतु के कारण महामारी फैलने का खतरा जिसके लिए (फॉगिंग)कीटनाशक दवाओं का छिडकाव।
करवाने, गाँव में प्रीतिदीन, सुचारू रूप सफाई न होना तथा कूड़े की गाड़ी का समय से न आना व कभी आना कभी नहीं आना अपनी मनमानी तरीके से कूड़े की गाड़ी का लाना,और गाँव में प्राइमरी पाठशाला के चारों तरफ जलभराव की समस्या को रोड बनाने तथा गाँव की विकट समस्या नलियों के पानी की व बरसात के समय जलभराव का पानी निकलवाने के लिए तालाब से लेकर बिजलीघर तक आरसीसी की पक्की नाली (लगभग एक मीटर चौड़ी)बनवाने सहित अन्य जनसमस्याओं को रखा।
बबलू चौहान ने बताया कि हर साल गाँव में हल्की सी बारिश होने पर गाँव की तमाम सड़कें रास्ते पानी में लबालब हो जाते हैं अगर वर्षा तेज हो जाए तो घरों में पानी घुस जाता है, जिससे गांववासियों को एवं स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए नोएडा प्राधिकरण वर्क सर्किल3rd सिविल व जन स्वास्थ्य विभाग,के वरिष्ठ प्रबंधक आर० के०शर्मा जी को अवगत कराया, वरिष्ठ प्रबंधक आर के शर्मा जी,व अवर अभियंता शुभम् कुमार,ने गाँव की तमाम जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और अति शीघ्र रोड नालिया,लोहे के जाल, कूड़ा उठाने की गाड़ी, कीटनाशक दवाएं छिड़कने, (फॉगिंग) तालाब की सफाई, एवं सुचारू रूप से प्रतिदिन रास्तों एवं नालियों की सफाई करवाने, आदि जन समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया,मुलाकात के दौरान सुमित कुमार, निखिल कुमार,सहित कई कॉलोनी वासी मौजूद रहे

