थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी बछेड़ा में नव विवाहिता की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी। ससुराल पक्ष के लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट ले गए थे। उन्होंने चिता में आग लगा दिया था, तभी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चीता से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
: थाना दादरी के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती मोनिका की घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले अनुज चौहान से तीन माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि देर रात को मोनिका का शव पंखे के फंदे से लटका मिला। उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके शव को उतार कर आनन-फानन में ले जाकर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। इन लोगों ने उसके शव को चिता पर रखकर चिता में आग लगा दी थी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चिता से नीचे उतारा। तब तक शव का कुछ अंग आपकी चपेट में आ गया था। उन्होंने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।