। रजिस्ट्री विभाग ने ऐसी जमीन की सूची जारी की है। सलारपुर खादर, सोहरखा, सर्फाबाद, असगरपुर में घर खरीदने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। आपकी जमा-पूंजी डूब सकती है। दरअसल, कोर्ट में विचाराधीन जमीन को ऑफर के जाल में फंसाकर रजिस्ट्री कराई जा रही है। रजिस्ट्री विभाग ने ऐसी जमीन की सूची जारी की है।
सेक्टर-33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में ऐसे स्थान खसरा नंबर सहित नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए हैं जहां पर किसी न किसी कारण से रजिस्ट्री कराने पर स्पष्ट रूप से रोक लगी हुई है। विभाग ने 50 से ज्यादा भूखंडों की सूची जारी की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सस्ते फ्लैट, आसान किस्त और आकर्षक ऑफर्स के झांसे में आकर संपत्ति न खरीदें।
सलारपुर खादर : अधिकतर इलाकों में जमीन के मामले जिला न्यायालय या उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। इनमें खसरा संख्या 601 व 602, 610, 611, 612, 613, 614, 615, 617, 618, 619, 620, 621 शामिल हैं। ऐसे में यहां रजिस्ट्री पर रोक है। इसी तरह खसरा संख्या 30, निठारी गांव में भी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
सोहरखा, सर्फाबाद, असगरपुर : सोहरखा जाहिदाबाद के खसरा संख्या 941, ककराला ख्वासपुर के खसरा संख्या 597, 598, 604, गेझा तिलपताबाद के खसरा 555, छिजारसी के खसरा नंबर 373 व 376, असगरपुर जागीर के खसरा संख्या 380, 396, 325, 388, 61, 324, 376, 451, हैबतपुर के खसरा संख्या 327 की जमीन की भी रजिस्ट्री पर रोक है।
: नोएडा के कुछ इलाके ऐसे भी हैं जो लोगों की अथाह संपत्ति है। उनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। ऐसे में इन जमीन की रजिस्ट्री पर रोक है। इनमें से फ्लैट नंबर 9सी, नौंवा तल, मेघदूतम, प्लाट नंबर एफ-21 सेक्टर 50 शामिल हैं। अचल संपत्ति के रूप में घोषित सेक्टर-143 के प्लॉट संख्या 3ए, स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी के सातवें फ्लोर स्थित बी-073 नंबर फ्लैट पर प्रवर्तन निदेशालय की रोक है। व्हाइट हाउस के नाम से नोएडा में बनाए जा रहे टावर पांच पर प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोन की ओर से रजिस्ट्री कराने पर रोक है।
नोएडा: विभाग ने 50 से ज्यादा भूखंडों की सूची जारी की