• Thu. Jun 4th, 2026

नोएडा: औद्योगिक सेक्टर 59, 60, 61, 62, 63, 64 और 65 में लोगों के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाए

बचपन बचाओ सेवा समिति नोएडा ने नोएडा के औद्योगिक सेक्टर 59, 60, 61, 62, 63, 64 और 65 में लोगों के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाए हैं। महासचिव गौरव कुमार यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

महासचिव और राष्ट्रीय सचिव अजय सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश और एसीईओ वंदना त्रिपाठी से भी मुलाकात की। संस्था के अध्यक्ष कैलाश शाह, कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव एमएल यादव, उपाध्यक्ष सुरेश शाह, सुभाष वर्मा यादव ने बताया कि आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी प्याऊ लगाए जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )