• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार देर रात एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नीरज कुमार (32) के रूप में हुई है। नीरज बृहस्पतिवार रात को इलाज कराने के लिए अस्पताल आया था। देर रात उसका शव अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को अस्पताल प्रशासन की ओर से मीमो प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। मृतक के हाथ में अस्पताल का पर्चा भी मिला है, जिसे उसने एक रुपये देकर बनवाया था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )