• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नकली जूते बेचने वाली कंपनी में छापा मारकर 528 जोड़ी जूते बरामद

ByAnkshree

May 18, 2026 #NCR, #Noida, #police, #raid, #shoes
सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार को कंपनी की अधिकृत टीम ने नकली जूते बेचने वाली कंपनी में छापा मारकर 528 जोड़ी जूते बरामद किए। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कंपनी के प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि 16 मई को उनकी टीम ने उनकी कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर नकली जूते बनाने वाली फर्म की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस के साथ टीम ने छापा मारकर अलग-अलग कंपनी के जूतों से भरे 12 बॉक्स बरामद किए, जिनमें 528 जोड़ी जूते थे। फर्म कुमारी चांदनी के नाम से संचालित की जा रही थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )