• Thu. May 21st, 2026

ग्रेटर नोएडा: एओए अध्यक्ष समेत चार लोगों पर केस दर्ज

लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में आम के तीन पेड़ जड़ से उखाड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किए गए हैं। इसकी शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने जांच की तो पाया कि बिना अनुमति के ये पेड़ शिफ्ट किए गए हैं। विभाग ने एओए अध्यक्ष समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही नोटिस भी जारी कर 25 मई तक जवाब मांगा गया है।
सेक्टर-137 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइटी में निवासियों का दावा है कि सेवानिवृत्त जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने आम के पौधे लगाए थे। बीते दिनों सोसाइटी परिसर में लगे तीनों पेड़ों को उखाड़कर दूसरी जगह मंदिर के पास शिफ्ट कर दिया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शे पर पेड़ रखकर ले जाया जा रहा है। निवासियों ने इसकी शिकायत वन विभाग से की थी। उसके बाद वन विभाग ने एओए अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सचिव एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर मेहता और उद्यान सुपरवाइजर जयपाल के खिलाफ ने केस दर्ज कर लिया है। विभागीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि ये पेड़ बिना अनुमति के किए गए थे।

एओए का दावा : पेड़ से भविष्य में बेसमेंट की छत को था खतरा
एओए अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दावा किया कि कुछ पेड़ों को उनकी उद्यान विभाग की टीम ने सोसाइटी के हित में शिफ्ट करने का आग्रह किया था। टीम ने एओए को बताया था कि पेड़ भविष्य में बड़े होंगे तो बेसमेंट की छत को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं या कमजोर कर सकते हैं, जबकि उसी के पास ही जल का टैंकर भी बना है। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए पेड़ों को सिर्फ शिफ्ट किया गया है। 11 अन्य पेड़ भी लगाए गए हैं। वन विभाग से कोई पत्र नहीं मिला है। मिलते ही उसका जवाब दिया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )