• Fri. May 22nd, 2026

ग्रेटर नोएडा: प्लॉट योजना का एक्टिव सिटीजन टीम ने विरोध किया

निजी अस्पतालों के लिए नोएडा प्राधिकरण की प्लॉट योजना का एक्टिव सिटीजन टीम ने विरोध किया। उसने सरकारी अस्पतालों के लिए प्लॉट आवंटित करने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय को सौंपा।

इसमें कहा गया है कि नोएडा प्राधिकरण ने निजी संस्थानों के लिए प्लॉट आवंटन की स्कीम निकाली है जबकि पहले से ही अनुपात के हिसाब से नोएडा में निजी 95 फीसदी व सरकारी अस्पतालों का अनुपात केवल 5 फीसदी है। नोएडा में बड़ी संख्या में निम्न, मध्यम वर्ग, नौकरी पेशा, किसान, मजदूर की है।

बड़े प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के भारी भरकम खर्च को उठाने में सक्षम नहीं है। इस अवसर पर मंजीत सिंह, रमेश प्रेम चंदानी, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह, अंजु पुंडीर, साधना सिन्हा और सुनील प्रधान मौजूद रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )