• Sat. May 23rd, 2026

नोएडा: रिश्तेदार के फ्लैट पर आई महिला की संदिग्ध मौत

दिल्ली से नोएडा स्थित सेक्टर-135 में अपने रिश्तेदार के फ्लैट पर शुक्रवार को आई महिला की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला सुबह ही कैब के जरिये फ्लैट पर पहुंची थी। ये हादसा है या आत्महत्या पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों की जानकारी जुटाने में पुलिस लग गई है। एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस को अभी कोई शिकायत भी पुलिस को नहीं मिली है।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय लिली टंडन दिल्ली की निवासी थी। घटना की जानकारी सोसाइटी के निवासियाें ने दी। लिली सुबह करीब आठ बजे कैब से सोसाइटी में आई थी। यहां पर उसके रिश्तेदार रहते हैं। जब लिली फ्लैट पर पहुंची उस दौरान रिश्तेदार बाहर थे। फ्लैट की अतिरिक्त चाबी लिली के पास होने की वजह से उसने प्रवेश किया। 14वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट पर कुछ देर बिताने के बाद लिली का शव सोसाइटी परिसर में मिला तो हड़कंप मंच गया। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी अमित खारी ने बताया कि टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर भी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि परिजनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका। पुलिस उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )