• Thu. May 28th, 2026

नोएडा: तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

शहर में बुधवार सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढके नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय भीड़ भी कम दिखाई दी। हालांकि बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रही है। 28 मई को दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 29 मई को भी मौसम खराब बना रहेगा। सुबह से शाम तक हल्की बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तूफान आने के आसार हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )