• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: सेवानिवृत्त अधिकारी से 22 लाख रुपए की ठगी

साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर बुजुर्ग(75) से करीब 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सेक्टर-76 की सोसाइटी में रहने वाले प्रभात कुमार सिन्हा स्टील कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। जनवरी में साइबर जालसाजों ने उनसे सोशल मीडिया पर निवेश करने और कम समय में अधिक लाभ का झांसा दिया था। इसके बाद कई किश्तों में रकम ट्रांसफर कराई गई, लेकिन जब उन्होंने निवेश की गई रकम और लाभ की राशि लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में शामिल जालसाजों को ट्रेस किया जा रहा है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )