• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताएं शुरू

सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार जून से तीन दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। खेल विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों को सुबह 8:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। जन्मतिथि के अनुसार खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई माना जाएगा।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, नेटबॉल और कुश्ती जैसी खेल विधाओं को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र लाना होगा। खिलाड़ी मौके पर पहुंच कर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
ऐसा होगा मैच का शेड्यूल
चार जून – बास्केटबॉल और कबड्डी
पांच जून – जूडो
छह जून – नेटबॉल और कुश्ती

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )