• Sun. Jun 21st, 2026

ग़ाज़ियाबाद: 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पहली मंजिल से गिरकर हुई घायल

थानाक्षेत्र की रहने वाली 9वीं की छात्रा से शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब पड़ोसी किरायेदार के नाबालिग बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान नाबालिग से असमत बचाने के दौरान संघर्ष में पहली मंजिल से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी ने मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के बेटे और 10वीं के छात्र पर आरोप लगाया। पीड़िता पिता ने आरोपी के खिलाफ 20 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। उनके माता-पिता एक मकान में किराये पर रहते हैं। मकान के भूतल पर उनकी सगी बड़ी बहन पति और बच्चों के साथ किराये पर रहती है। इसी मकान के दूसरे तल पर आरोपी नाबालिग अपने माता-पिता और बहन के साथ रहता है और वह छात्रा के ही स्कूल में 10वीं का छात्र है।

हालांकि छात्रा की कक्षाएं सुबह और नाबालिग की दोपहर की पाली में संचालित होती हैं। आरोपी रात में छात्रा के कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। अपनी अस्मत बचाने के दौरान छात्रा बालकनी से नीचे गिर गईं।डिलीवरी बॉय की नौकरी करता है नाबालिगस्कूल की छुट्टियां होने की वजह से नाबालिग एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसके पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।तारों में उलझने से बची छात्रा की जानछात्रा जिस मकान में रहती है उसके बाहर बिजली के तार भी हैं। अकसर जान को खतरा बनने वाले बिजली के तारों की वजह से ही छात्रा की जान बच पाई। जानकारी के अनुसार पहली मंजिल से गिरते समय छात्रा तारों में उलझ गई और इसके बाद नीचे गिरी।

परिजन पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गए और वहां से जीटीबी रेफर कर दिया गया। वहीं, मामले में यह भी बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले छात्रा और किशोर के बीच कहासुनी भी हुई थी और इस दौरान छात्रा को धमकी देने की बात भी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता के गर्दन, सिर व चेहरे पर चोट आई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )