• Wed. Jun 24th, 2026

नोएडा: यह कम्युनिटी सेंटर शहर में बने हुए कम्युनिटी सेंटर से अलग होगा

सेक्टर-100 में कम्युनिटी सेंटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने इसका टेंडर जारी कर दिया। इस पर 4.16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एजेंसियों से 8 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यह कम्युनिटी सेंटर शहर में बने हुए कम्युनिटी सेंटर से अलग होगा। यह बैंक्वेट हॉल की तर्ज पर बनाया जाएगा। सेक्टर-100 में अभी कम्युनिटी सेंटर नहीं है। यहां पर लोटस बुलेवर्ड और लोटस एस्पेसिया के 4 हजार से ज्यादा फ्लैट हैं।

सेंचुरी अपार्टमेंट में भी 400 फ्लैट और सेक्टर-100 विला सेक्टर में 400 मकान हैं। 2017 में भी इस मांग पर करीब 2 करोड़ रुपये की परियोजना भी स्वीकृत हो गई थी जो धरातल पर नहीं उतर पाई। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने दी। जीएम ने बताया कि एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करवाया जाएगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )