• Wed. Jun 24th, 2026

ग्रेटर नोएडा: अयोध्या मंदिर से दान की राशि चोरी होने और भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बुधवार को अयोध्या मंदिर से दान की राशि चोरी होने और भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे सड़कों पर उतरेंगे। जिला संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं ने राम मंदिर निर्माण के लिए मेहनत की कमाई दान में दी है। ऐसे में भ्रष्टाचार के आरोप की जांच होनी जरूरी है। जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया ने कहा कि कांग्रेस दान राशि और जन विश्वास से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही की पक्षधर है।

अगर लगाए गए आरोप निराधार हैं तो जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। इस मौके पर महाराज सिंह नागर, मोहित भाटी एडवोकेट, हरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण भाटी, गौतम सिंह, कपिल भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )