ग्रेनो प्राधिकरण ने आवंटन के बाद निर्माण पूरा कर उपयोग नहीं शुरू करने पर 20 संस्थागत भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया है। इन भूखंडों के आवंटन के लिए नए सिरे से योजना लॉन्च की जाएगी। इन भूखंडों को करीब 10 साल पहले आवंटित किया गया था। अधिकांश पर निर्माण शुरू नहीं हुए।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि आवंटियों को पहले नोटिस देकर निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। सीईओ का निर्देश है कि इन भूखंड के लिए नए सिरे से योजना निकाली जाए।
जो भूखंड निरस्त किए गए हैं। वह ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग विकसित सेक्टरों में हैं। इन भूखंड का उपयोग शैक्षिक संस्थान के अलावा कार्यालय का निर्माण करने के लिए किया गया था

