• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्राधिकरण के कार्यालय पर मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी 

सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर 1 जुलाई को धरना देंगे। प्राधिकरण में कार्यरत सफाई कर्मचारी व अन्य संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कुछ ही मांगों पर मंजूरी मिली।

इसी क्रम में दीनाभाना कर्मचारी फेडरेशन के तहत प्रदर्शन करने पहुंचे सफाईकर्मियों ने हाथों मेंं तख्ती लेकर प्राधिकरण के अधिकारियोंं और ठेकेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष जितेश छजलाना का आरोप है कि 10 महीने से शौचालय में कार्यरत सफाईकर्मियों का वेतन नहीं दिया गया जिस वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सफाईकर्मियों के ईएसआईसी कार्ड बनवाने में भी लापरवाही बरती जा रही है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )