• Mon. Jun 29th, 2026

नोएडा: ट्राली ट्रांसफार्मर की मदद से लगभग तीस मिनट में आपूर्ति बहाल

बिजली के बढ़ते लोड के बीच विद्युत निगम के ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। नया ट्रांसफार्मर लगाने और दोबारा आपूर्ति बहाल होने मेंं तीन घंटे तक का समय लगता है। ऐसे में विद्युत निगम अपने दस ट्राली ट्रांसफार्मर की मदद से लगभग तीस मिनट में आपूर्ति बहाल करेगा। बता दें कि नोएडा में लगभग दस हजार और ग्रेटर नोएडा व ग्रामीण क्षेत्राें में पंद्रह हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनके जरिये उपभोक्ताओं तक आपूर्ति पहुंचती है।

जिन ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड रहता है उनके आसपास इन ट्राली ट्रांसफार्मरों को रखा गया है। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया एक ट्रांसफार्मर बिगड़ने पर दूसरे को लगाने के बीच ज्यादा समय लगता है। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसके लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाती है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )