थाना सेक्टर 39 क्षेत्र मे स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने अपने फ्लैट के 18 वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी में रहने वाली श्रीमती पारुल अग्रवाल पत्नी पल्लव अग्रवाल उम्र 46 वर्ष ने मंगलवार को अपनी सोसाइटी के 18 वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

