• Wed. Jul 1st, 2026

एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एनसीआर के कुछ हिस्सों में देर रात बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया था। हालांकि मौसम विभाग ने शाम को ही बारिश की बात कही थी मगर देर रात और करीब तड़के एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की थी।

शाम 5 बजे के आसपास विभाग के अनुसार, अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका, पालम और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की बात कही गई थी। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान था।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )