• Mon. Jul 6th, 2026

ग्रेटर नोएडा: आईजीआरएस शिकायतों के शत प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी दिए निर्देश

जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों तहसीलों में कुल 171 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। यहां कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।


संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है, इसलिए अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का सत्यापन करें तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का शत प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, एसीपी ग्रेटर नोएडा-III डॉ रवि शंकर मिश्र, प्रभारी जिला विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक डीआरडीए नेहा सिंह, तहसीलदार सदर अजय कुमार, नायब तहसीलदार सदर ज्योत्सना एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


इसी क्रम में तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )