सेंचुरी अपार्टमेंट सेक्टर-100 में एओए द्वारा “मेरा नोएडा, मेरी जिम्मेदारी – I Care Noida” अभियान के अंतर्गत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण मे भाग लिया
केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित और पोषित करना भी हमारा कर्तव्य है। शहर हमारा है, इसलिए उसकी हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण की जिम्मेदारी भी हमारी है।”
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ओएसडी श्री इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि यदि हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते हैं तो प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। स्वच्छता और हरियाली केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।
निदेशक (उद्यान) श्री आनंद मोहन सिंह ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनका संरक्षण है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रखना है तो वन क्षेत्र बढ़ाना ही होगा।
एओए टीम एवं अभियान के संयोजक पवन यादव ने बताया कि “मेरा नोएडा, मेरी जिम्मेदारी – I Care Noida” का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने शहर की स्वच्छता, हरियाली, पर्यावरण संरक्षण, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस अभियान से जुड़कर अपने-अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और हरित बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री आलोक कुमार, ए.एस. त्रिपाठी, वी.के. टमटा, दिलीप मिश्रा, वीणा धींगरा, अम्बा जोशी, रानी सिंह, रेशु चोपड़ा, सरोज सहाय, पूनम, विभा मिश्रा, मदन शर्मा, डी.के. शर्मा, प्रमोद चौधरी, सुनील सिसोदिया, सुब्रमण्यम, राकेश शर्मा, सुभाष गुप्ता, कनिका शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, कर्मजीत सिंह, जय कुशवाहा, सुबोध भट्ट, कैलाश जुएल, बृजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य निवासियों ने सहभागिता कर पौधारोपण अभियान को सफल बनाया।

