• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 40 जगहों पर सुरक्षा के उपाय करने का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण ने 40 दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर काम शुरू किया है। यहां नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने से लेकर क्रॉस बैरियर लगाने जैसे काम किए जाने हैं। ग्रेनो वेस्ट के अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के आसपास अधिकांश बिंदु चिह्नित किए गए हैं जहां हादसे का खतरा बना रहता है।परियोजना विभाग ने हादसे रोकने के लिए खुले नालों को प्रीकास्ट कवर से ढंकने के अलावा कई दूसरे उपायों पर भी काम शुरू कराया है। ग्रेनो वेस्ट के तिगरी से चार मूर्ति चौक के बीच डासना नाला को सुरक्षा दीवार बनाकर वाहनाें के लिए सुरक्षित किया जाना हैै। इसके निर्माण के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसी तरह पौवारी गांव से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास तक लगभग 700 मीटर की दूरी में सड़क को चौड़ी करने का काम चालू है। यहां सड़क किनारे दोनों तरफ क्रैश बैरियर लगाया जाएगा। इसकी निविदा जारी की जा चुकी है। सड़क के दोनों तरफ 40 फीट तक गहरी खाई बनी हुई है। पूर्व में कई हादसे यहां हो चुके हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )