• Tue. Jul 14th, 2026

नोएडा: अवैध आरटीओ चालान के जाल में फंसा युवक

साइबर जालसाज ने अवैध आरटीओ चालान भेजकर युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से 14.55 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कुलेसरा निवासी मनोज कुमार एक निजी ट्रैक्टर निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी।

उसपर क्लिक करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में चला गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बैंक से संपर्क किया और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में भी मामला दर्ज कराया गया। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )