• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: करीब चार किमी होगी लंबाई, डीपीआर तैयार करने के लिए सेतु निगम को बजट जारी

तिलपता रोटरी पर सूरजपुर की तरफ से कंटेनर डिपो की तरफ जाने के लिए ट्रैफिक में नहीं फंसना होगा। यहां चार किमी लंबे ऐलिवेटेड रोड बनाने पर सहमति बनी है। इसकी डीपीआर बनाने के लिए सेतु निगम को 35 लाख रुपये बजट भी ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी कर दिया है।ग्रेटर नोएडा के तिलपता में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अंडरपास और फ्लाईओवर दोनों विकल्प पर विचार किया जा रहा था। अब यहां चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सेतु निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एलिवेटेड रोड तिलपता रोटरी के समीप स्थित पुलिस चौकी के पास से शुरू होकर कंटेनर डिपो से आगे दादरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रूपबास बाइपास से पहले उतरेगा। इससे दादरी और जीटी रोड होकर गाजियाबाद के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।

वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना विभाग प्रभात शंकर ने बताया कि डीपीआर के लिए सर्वे से एलिवेटेड रोड के डिजाइन और बजट को फाइनल किया जा सकेगा। भारी वाहन एलिवेटेड रोड के ऊपर से ही होकर जाएंगे। वहीं मौजूदा सड़क सर्विस लेन की तरह लोकल ट्रैफिक के उपयोग में बनी रहेगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )