• Tue. Jul 14th, 2026

नोएडा: सेक्टरों के निवासी पिछले कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे

हाईटेक सिटी और क्लीन नोएडा के दावों के बीच शहर का एक हिस्सा इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। नोएडा के सेक्टर 70, 73, 51, 82, 36, 12, 22, 19 और सेक्टर 62 समेत अन्य सेक्टरों के निवासी पिछले कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्य सड़कों से लेकर घरों के बाहर तक सीवर का गंदा और बदबूदार पानी जमा है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना और पैदल चलना तक दूभर हो गया है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेक्टर की मुख्य सीवर लाइनें पूरी तरह चोक हो चुकी हैं।

इसके चलते गंदा पानी बैक मारकर सड़कों और घरों के आगे जमा हो रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण इस जमा पानी से उठने वाली तीव्र दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सबसे बड़ा डर स्वास्थ्य को लेकर है। ऐसे में इलाके में मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और पेट की बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )