• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अपराधियों और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए 14 और 15 जुलाई को रोहिणी जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19 पिस्टल, 26 कारतूस, नौ चाकू और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 210 पुलिसकर्मियों वाली 15 टीमों ने 106 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 101 पार्कों की जांच की गई, 60 गाड़ियों से काली फिल्में हटाई गईं, 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 23 आरोपियों से मुचलका भरवाया गया।

अभियान के दौरान चार सौ हिस्ट्री-शीटरों का सत्यापन कर आठ सक्रिय हिस्ट्री-शीटर और एक भगोड़े को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 23 आरोपियों को पाबंद किया गया। रोहिणी जिले ने इस साल अब तक 155 अवैध हथियार और 287 कारतूस बरामद कर चुकी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )