• Tue. Nov 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: लाल किला 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम जनता के लिए बंद

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ समारोह की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर को 15 जुलाई से 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह आदेश जारी किया है।

नौ जुलाई को जारी आदेश में कहा कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल तथा अवशेष नियम, 1959 के नियम-5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश दिया जाता है कि लाल किला 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने तक आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले हर वर्ष इस तरह का आदेश जारी किया जाता है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )