RMC प्लांट खरीदने के नाम पर व्यवसायी से हुई थी ₹3.15 लाख की ठगी।
कासना साइबर क्राइम टीम की त्वरित कार्रवाई से खाते में लौटे ₹2,08,723।
पैसे वापस मिलने पर पीड़ित भूपेश चौहान ने जताया पुलिस का आभार।
ग्रेटर नोएडा: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना कासना पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित के ₹2,08,723.20 वापस करा दिए हैं।
क्या था मामला?
साहिबाबाद (गाजियाबाद) निवासी भूपेश चौहान की कासना साइट-5 (गौतमबुद्धनगर) में कंपनी है। उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को अपनी कंपनी के लिए ऑनलाइन RMC प्लांट सर्च किया था। इसके बाद एक जालसाज ने उनसे संपर्क किया और सौदा तय कर अपने खाते में ₹3,15,000 ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो सामान भेजा और न ही पैसे वापस किए।
पुलिस का एक्शन
पीड़ित द्वारा 21 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन साइबर शिकायत (संख्या: 33104260087611) दर्ज कराने के बाद कासना थाना साइबर क्राइम टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने अथक प्रयासों से ठगे गए रुपयों में से ₹2,08,723.20 वापस पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिए।
अपनी डूबी रकम वापस पाकर पीड़ित भूपेश चौहान ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कासना पुलिस टीम का दिल से आभार जताया है।

