• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: हाईराइज सोसाइटियों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने, हिंडन नदी में अपशिष्ट जल के प्रवाह पर रोक लगाने की मांग की

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह एवं उप महाप्रबंधक संदीप चंद्रा से मुलाकात की। उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाया। अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तेजी से बढ़ती आबादी के अनुरूप नागरिक सुविधाओं के विस्तार की जरुरत है।

उन्होंने सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को हटाकर सुनियोजित वेंडर जोन विकसित करने, हाईराइज सोसाइटियों का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने, हिंडन नदी में अपशिष्ट जल के प्रवाह पर रोक लगाने की मांग की। वहीं महासचिव आदित्य अवस्थी ने आम्रपाली गोल्फ होम्स के निवासियों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए गंगा जलापूर्ति शुरू करने, खुले नाले को ढकने, नए यू-टर्न और बस स्टॉप के निर्माण की मांग की

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )