• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: विद्यार्थियों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अब नियमित रूप से समाचार पत्रों का पठन-पाठन कराया जाएगा

जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अब नियमित रूप से समाचार पत्रों का पठन-पाठन कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने जिले के चारों ब्लॉक में संचालित 480 से अधिक विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी के प्रतिष्ठित समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं।

प्रार्थना सभा में प्रतिदिन 10 मिनट समाचार वाचन कराया जाएगा, जिसमें छात्र राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और अन्य सकारात्मक खबरों को पढ़ेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोजाना पांच नए शब्दों के अर्थ समझाए जाएंगे और उन्हें विद्यालय के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे छात्रों की शब्दावली और भाषा कौशल में सुधार होगा। विद्यालयों में बच्चों को स्वयं का समाचार पत्र या पत्रिका तैयार करने, लेखन गतिविधियों और समूह चर्चा में भी शामिल किया जाएगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )