• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार स्पा सेंटर संचालकों के साथ 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने चार स्पा सेंटर संचालकों के साथ 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस ने 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। स्पा सेंटरों से रेस्क्यू की गई लड़कियों ने कहा है कि उनको नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया था। बाद में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।दिल्ली के एनजीओ ने मानव तस्करी रोधी थाना में स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य कराने की शिकायत की थी।

शनिवार को पुलिस ने साइट-4 स्थित स्पा सेंटर रोज, रिलेक्सर स्पा, नाॅटी हैवन स्पा व एक अन्य में छापा मारा और 28 युवतियों को रेस्क्यू किया। मेडिकल कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मौके से 15 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें संचालक भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान 62 हजार रुपये व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )