• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी स्कोर से स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सीयूईटी स्कोर से स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि में लगभग दाखिले पूरे हो गए हैं लेकिन खाली सीटों को भरने के लिए अब सीयूईटी स्कोर से दाखिला प्रक्रिया को शुरू किया गया है। विवि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, सामान्य प्रवेश परीक्षाओं के अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रमों में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) की मेरिट के आधार पर भी प्रवेश देगा। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई रात 11:59 मिनट तक कराया जा सकता है।विवि ने जिन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू किया है उनमें बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी, बीए-एलएलबी-बीबीए-एलएलबी, बीबीए एवं संबद्ध कार्यक्रम-5 वर्षीय बीबीए एमबीए इंटीग्रेटेड, बीए जेएमसी, बीटेक, बीफॉर्मा, बीएस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी (चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, समेत कुल 17 प्रोग्राम हैं।

सीयूईटी के आधार पर सीटों का आवंटन संबंधित एनएलटी-सीईटी की मेरिट सूची समाप्त होने के बाद और संबंधित कार्यक्रम में सीटों की उपलब्धता के अधीन शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों को पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले सीयूईटी की मेरिट के आधार पर किसी विशेष कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवश्यक डोमेन विशिष्ट विषयों का विवरण अवश्य पढ़ लेना चाहिए। एक उम्मीदवार कई पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकता है, जिसके लिए उसे अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क देना होगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )