• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 135वीं बैठक में क्षेत्र में लागू प्रदूषण नियंत्रण नियमों के पालन की समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि एक से 13 जुलाई के बीच आयोग की टीमों ने एनसीआर में 175 स्थानों का निरीक्षण किया। इनमें निर्माण व तोड़फोड़ साइटों पर 17, औद्योगिक क्षेत्रों में 90 और डीजल जनरेटर (डीजी सेट) से जुड़े 68 निरीक्षण शामिल थे।

एक प्रोजेक्ट व एक इंडस्ट्री को बंद करने की सिफारिश की गई, 19 डीजी सेट सील किए गए और नौ मामलों में सुधार के निर्देश दिए गए। चार मामलों में पर्यावरणीय मुआवजा लगाने का प्रस्ताव रखा गया।अब तक आयोग ने एनसीआर में कुल 27,925 यूनिट, प्रोजेक्ट व संस्थानों का निरीक्षण किया है। इनमें 1,803 मामलों में काम बंद करने के आदेश दिए गए, जबकि पालन सुनिश्चित होने पर 1,446 जगहों पर काम शुरू करने की अनुमति दी गई

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )