• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: डीयू ने रैगिंग रोकने के लिए उठाए कड़े कदम

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले रैगिंग रोकने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। 28 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हो रही है, इसलिए विश्वविद्यालय ने 28 जुलाई से सात अगस्त तक नॉर्थ कैंपस और साउथ कैंपस में संयुक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने की घोषणा की है, ताकि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो सके।सोमवार को प्रॉक्टर, कॉलेज प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों, छात्रावास अधिकारियों, डूसू पदाधिकारियों और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और यूजीसी के एंटी-रैगिंग नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया गया। कॉलेजों और छात्रावासों को एंटी-रैगिंग समिति, विजिलेंस स्क्वाड बनाने व बाहरी लोगों के प्रवेश पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों की मदद भी ली जाएगी।

सभी कॉलेजों, विभागों और छात्रावासों में हिंदी और अंग्रेजी में एंटी-रैगिंग बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे। प्रवेश के समय छात्रों व अभिभावकों से एंटी-रैगिंग शपथ-पत्र लिया जाएगा। महिला कॉलेजों के बाहर विशेष सुरक्षा व सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी, कैंपस में गश्त होगी। पीजी में रहने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि पीजी स्थानीय पुलिस से सत्यापित हो।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )