• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नौकरी हासिल करने का प्रयास करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने फर्जी शैक्षणिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर नौकरी हासिल करने का प्रयास करने के आरोप में एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ब्रह्मानंद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि नोएडा की इंटीग्रेटेड इंफॉर्मेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (आईआईएस) के डायरेक्टर कार्यालय के मैनेजर नितिन सक्सेना ने 15 जनवरी 2026 को विश्वविद्यालय से स्नेहा जोशी पुत्री उदय जोशी के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन मांगा था।

इसके बाद विश्वविद्यालय की दस्तावेज सत्यापन समिति ने उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की। जांच के दौरान विश्वविद्यालय को पता चला कि स्नेहा जोशी के नाम से बीए पाठ्यक्रम का जो प्रवेश एवं पंजीकरण नंबर प्रस्तुत किया गया था, वह विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं है। विश्वविद्यालय ने 24 जनवरी 2026 को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया कि संबंधित छात्रा का विश्वविद्यालय में कभी प्रवेश नहीं हुआ। इसलिए प्रस्तुत अंकपत्र और दस्तावेजों का सत्यापन संभव नहीं है। साथ ही विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि उनकी ओर से कोई भी सत्यापन रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। कंपनी को जो रिपोर्ट मिली है वह कथित रूप से फर्जी तरीके से तैयार की गई थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )