• Wed. Sep 2nd, 2026

ग्रेटर नोएडा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की

जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की। डीएम ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार, लक्ष्य पूर्ति और लंबित आवेदनों के तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि योजना में जिले को कुल 40 पात्र जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है।

जिस पर संबंधित अधिकारी काम कर रहे हैं। फिलहाल सात आवेदन आ चुके हैं। इनमें नगर पंचायत दनकौर के दो, विकास खंड बिसरख के चार और नगरपालिका परिषद दादरी का एक आवेदन शामिल है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )