• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: 28 जुलाई को होगी यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कुल 383 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि हाईस्कूल के 102 और इंटरमीडिएट के 281 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र सेक्टर-12 स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी।

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के कंपार्टमेंट परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ समय से केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )