• Tue. Oct 13th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: विवाद में गर्भवती और पति को पीटने का मामला सामने आया

पुराने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गर्भवती और पति को पीटने का मामला सामने आया है। घायल पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सलारपुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने सेक्टर-39 थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि रविवार को वह पानी के प्लांट पर मौजूद थे।

इसी दौरान पड़ोसी विष्णु अपने रिश्तेदार सुनील, ओमकार व कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और रुपये के पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध करने पर पिटाई का भी आरोपी जगाया है। हमले में महिला घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )